सार्वजनिक स्थानों से जब्त वाहन मालिकों को सौंपे

ग्वालियर:यातायात पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों से जब्त किये गये वाहनों को उनके मालिकों को सौंपा है। जिन वाहनों को पुलिस ने उनके मालिकों को सौंपा है वह कई वर्षों से यातायात थाने में रखे थे और पुलिस ने पता लगाकर 10 वाहनों को उनके मालिकों को सौंप दिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों से यातायात पुलिस ने वाहन जब्त किये थे और यह वाहन यातायात थाने में काफी समय से रखे हुये थे।

पुलिस ने इन वाहन मालिकों का पता कर उनके वाहन उनके सुपुर्द कर दिये। एसएसपी ने बताया कि यातायात उप पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह चैहान के मार्गदर्शन में थाना यातायात झांसी रोड में पिछले कई वर्षों से खडे हुए वाहनों के भौतिक सत्यापन के दौरान वाहन मालिक का पता करने के लिए एन०आई०सी० सर्वर, व्हीकल डिटेक्शन पोर्टल, इंश्योरेंस कम्पनी के माध्यम से इंजन, चेचिस नम्बर के द्वारा 10 वाहनों के वास्तविक स्वामी का पता लगाया और इन वाहनों को चालानी कार्यवाही उपरांत वाहन स्वामियों के सुपुर्दकिया गया। उन्होंने बताया कि थानों में खड़े शेष वाहनों के वास्तविक वाहन स्वामियों की पता लगाकर उनके वाहनों को उनको सौंपा जायेगा।

Next Post

सिडनी के तटों पर क्यों बढ़ती है बुल शार्क की मौजूदगी? बदलता समुद्री तापमान और बारिश मुख्य वजह

Fri Jul 11 , 2025
शोधकर्ताओं के अनुसार, गर्म होता समुद्री जल और भारी बारिश नदियों से शार्क को तटों की ओर आकर्षित करती है; बढ़ती अवधि के साथ लोगों और शार्क के बीच संपर्क का खतरा। सिडनी, 11 जुलाई, 2025 (नवभारत): ऑस्ट्रेलिया के सिडनी तटों पर हाल के वर्षों में बुल शार्क (Bull Sharks) […]

You May Like

मनोरंजन