काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती : नरोत्तम

भोपाल, 08 फरवरी (वार्ता) दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जाते परिणामों को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि चुनाव परिणामों ने साबित कर दिया कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती।

डॉ मिश्रा ने कहा कि इस जीत ने बता दिया कि काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती। दिल्ली की जनता ने तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को सबक सिखाया है।

उन्होंने कहा कि ये जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जन जन के विश्वास व कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के कारण मिली है।

Next Post

लोकायुक्त का रोजगार सहायक के यहां छापा, बेहिसाब संपत्ति मिली

Sat Feb 8 , 2025
मुरैना/ ग्वालियर 08 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने आज तड़के रोजगार सहायक के पहाड़गढ़ मुरैना में छापा मारकर बेहिसाब संपत्ति जब्त की हैं। रोजगार सहायक ग्राम पंचायत कहरपुर पहाड़गढ़ में पदस्थ हैं। लोकायुक्त पुलिस की तीन टीमों ने एक साथ यह छापे की कार्रवाई की। लोकायुक्त पुलिस […]

You May Like