भैंस के सामने बीन बजा कांग्रेस ने जताया विरोध

भोपाल: विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों ने अनोखे अंदाज में सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रतीकात्मक रूप में भैंस के सामने बीन बजाकर सरकार को जगाने की कोशिश की।

उनका कहना था कि सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन हो चुकी है और अब उसे सिर्फ प्रतीकात्मक तरीकों से ही जगाया जा सकता है। इस अनोखे प्रदर्शन ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है और सरकार पर विपक्ष के तीखे हमले को और धार दी है।

Next Post

पिछोर में राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत अवस्था में पड़ा मिला

Tue Jul 29 , 2025
ग्वालियर:डबरा क्षेत्र के पिछोर में संदिग्ध परिस्थितियों में राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत अवस्था में पड़ा मिला। वार्ड क्रमांक 11 में राजेंद्र कुशवाह के मकान के पास मोर का शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही पिछोर पुलिस मौके पर पहुंची है। वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया है। […]

You May Like