नरवई की आग से किसानों के विद्युत उपकरण जले

छिंदवाड़ा। जिले भर में खेतों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रधानमंत्री से लेकर प्रषासन बार बार आगाह कर रहा है कि नरवई न जलाएं। इसे बाद भी किसान नरवई जलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। रविवार को राजाखोह गांव में नरवई जलाने का मामला सामने आया है। जहां नरवाई में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि खेत में लगी आग तेजी से फैलते हुए आसपास के खेतों तक पहुंच गई। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक किसानों के खेतों में रखे पाइप, मोटर की लीड और अन्य कृषि उपकरण जलकर खाक हो गए। घटना में किसानों को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करते रहे। हालांकि तेज लपटों के कारण आग लगातार फैलती रही और दूसरे खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। स्थानीय किसानों का कहना है कि नरवाई जलाने की वजह से इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं, जिससे उनकी मेहनत और संसाधन दोनों बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

डिवाइडर से टकराई कार, युवक की मौत, चार गंभीर

Sun Apr 26 , 2026
सीधी। राष्ट्रीय राजमार्ग -39 सीधी- सिंगरौली मार्ग में शनिवार की रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार मे अनियंत्रित कार के जोगीपुर में डिवाइडर से टकराने पर एक युवक की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायल मेडिकल कॉलेज अस्पताल रीवा रेफर किए गए […]

You May Like