सतना: सतना शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने और सुचारू सुगम्य यातायात के लिये कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कलेक्टर कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से पिछले हफ्ते भ्रमण के दौरान दिये गये निर्देशों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा की।
अधिकारियों ने बताया कि सिविल लाइन में कोठी तिराहे से सिविल लाइन चौक तक, सेमरिया चौक के बस स्टैण्ड में पूर्वी छोर से बसों की निकासी और सतना शहर के पालिका बाजार, इंदिरा मार्केट, अस्पताल चौक से जिला अस्पताल के मुख्य गेट तक आवागमन सुगम बनाने के लिए सीमांकन कर लिया गया है।
जल्द ही कार्य पूर्ण कर चिन्हित स्थानों पर आवागमन को अवरोध को समाप्त कर लिया जायेगा। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना, एसडीएम एलआर जांगडे, तहसीलदार सौरभ मिश्रा, आरटीओ संजय श्रीवास्तव, नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी, थाना प्रभारी यातायात भी उपस्थित रहे।
