
रीवा। संजय गांधी अस्पताल के तीसरे माले पर स्थित आईसीयू में एक बार फिर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना हुई है.
इस दौरान मरीज सहित उनके अंडेडरों के बीच भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई थी हालांकि समय रहते हैं आग पर काबू पा लिया गया इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका है शॉर्ट सर्किट की इस घटना में मॉनिटर सहित वेंटिलेटर में फॉल्ट आया है जिनका सुधार कार्य किया जा रहा है. घटना को लेकर अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर राहुल मिश्रा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आज दोपहर संजय गांधी अस्पताल के थर्ड फ्लोर पर स्थित आईसीयू वार्ड में अचानक धुआं निकलने लगा था जिसे समय रहते काबू कर लिया गया. इस दौरान वार्ड में लगे कुछ मॉनिटर सहित वेंटीलेटर खराब हो गए हैं जिन्हें सुधारने का कार्य किया जा रहा है. बता दें लगातार अस्पताल में आगजनी की घटनाएं हो रही हैं इसके बावजूद भी अब तक फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं लगाया जा सका है जो अस्पताल प्रबंधन की एक बड़ी चूक है.
