मैहर शारदा मंदिर की पहाड़ी पर सीढ़ी मार्ग में फिर दिखा तेंदुआ

मैहर। मां शारदा देवी मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर एक बार फिर तेंदुआ देखे जाने से हड़कंप मच गया। स्थानीय जानकारी के अनुसार, बीती रात तेंदुआ सीढ़ी मार्ग के पास दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि वह एक कुत्ते का शिकार करने के लिए सीढ़ियों वाले रास्ते तक पहुंचा था। इसी दौरान वहां से श्रद्धालुओं की आवाजाही भी जारी थी।

बताया जा रहा है कि मादा तेंदुआ पिछले छह महीने से अधिक समय से अपने दो शावकों के साथ त्रिकूट पहाड़ी क्षेत्र में मौजूद है। इससे पहले भी उसे सीढ़ी मार्ग, सड़क और रोपवे के आसपास देखे जाने की जानकारी सामने आती रही है। तेंदुए के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। हाल ही में शारदा पहाड़ी पर तेंदुए की मौजूदगी को लेकर स्थानीय स्तर पर वन विभाग की सक्रिय है

बीती रात तेंदुआ कुत्ते का पीछा करते हुए सीढ़ी मार्ग के उस हिस्से तक पहुंच गया, जहां से श्रद्धालु भी आवागमन कर रहे थे। सीढ़ियों के किनारे लगी सुरक्षा जाली के कारण तेंदुआ सीधे श्रद्धालुओं तक नहीं पहुंच सका और एक संभावित अप्रिय घटना टल गई। घटना के दौरान मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

मां शारदा मंदिर त्रिकूट पर्वत पर स्थित है और श्रद्धालु सीढ़ियों के साथ सड़क मार्ग तथा रोपवे के माध्यम से भी मंदिर तक पहुंचते हैं।

मैहर में नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां शारदा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्र में तेंदुए की लगातार मौजूदगी श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण विषय बन गई है।

तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग और मंदिर प्रशासन से सीढ़ी मार्ग, सड़क मार्ग तथा रोपवे क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने की मांग उठ रही है। हालांकि, इस घटना में किसी श्रद्धालु के घायल होने की सूचना उपलब्ध नहीं है।

Next Post

एफआईआर के विरोध में कांग्रेसियों ने घेरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय

Thu Sep 24 , 2026
जबलपुर। शराब कारोबारी को ब्लैकमेल कर धरना प्रदर्शन करने और शराब दुकान बंद कराने की धमकी देने के मामले में मदनमहल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पर दर्ज हुई एफआईआर के विरोध में कांग्रेसियों ने गुरूवार शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर दिया। कांग्रेसियों का कहना है कि राजनीतिक दवाब के […]

You May Like