हमने सबसे खराब परिस्थितियों भी ‘शानदार खेल’ खेला: ईरान कोच आमिर घलेनोई

कैलिफोर्निया (वार्ता) ईरान फुटबॉल टीम के कोच आमिर घलेनोई ने कहा कि उनकी टीम ने रविवार को सोफी स्टेडियम में बेल्जियम के साथ गोल राहित ड्रॉ हुए मैच में “सबसे खराब परिस्थितियों” में भी “शानदार खेल” दिखाया। इस मैच के बाद घलेनोई ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “हम सबसे खराब परिस्थितियों में विश्व कप में आए थे। फिर भी हमने एक बेहतरीन टीम के खिलािफ बहुत ही शानदार खेल खेला।” ईरान की टीम, जिसकी मैक्सिको के तिजुआना स्थित बेस से अमेरिका में आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, शनिवार रात को अमेरिका पहुंची, रविवार को मैच खेला और रविवार रात को ही मैक्सिको लौटने वाली थी।

उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले 2-2 के मैच का जिक्र करते हुए कहा, “हमने बिना हारे दो शानदार मैच खेले। आज रात हम जश्न मनाएंगे। कल हम मिस्र पर ध्यान केंद्रित करेंगे , जो एक बहुत मजबूत टीम है।” उन्होंने कहा, “हमें आराम करने की ज़रूरत है और फिर… हमें वापस उड़ान भरनी होगी। हमारे पास आराम करने के लिए पर्याप्त समय भी नहीं है। कल हम आज के मैच और मिस्र के साथ होने वाले मैच पर नजर डालेंगे। सोलह घंटे, दो उड़ानें और एक थका देने वाला मैच। मुझे नहीं लगता कि कोई भी इसे सहन कर पाता। हमारे खिलाड़ियों ने अपना सब कुछ झोंक दिया है। अभी हमें सबसे अधिक आराम की जरूरत है।”

.....

Next Post

हम मौको को भुना नहीं पाए, अगले दो मैचों में बेहतर करने प्रयास करेंगे : हरमनप्रीत कौर

Mon Jun 22 , 2026
मैनचेस्टर, 22 जून (वार्ता) भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली छह विकेट से हार के बाद कहा कि हम मौकों को भुना नहीं पाए। लीग चरण के दो मैच शेष है और हम बेहतर करने का प्रयास करेंगे। महिला टी-20 विश्वकप में रविवार […]

You May Like