सिंहस्थ 2028 से पहले ओंकारेश्वर के 47 साल पुराने पुल की जांच शुरू, CSIR करेगी स्ट्रक्चर टेस्ट

ओंकारेश्वर। सिंहस्थ 2028 को देखते हुए ओंकारेश्वर के करीब 47 साल पुराने पुल की तकनीकी जांच शुरू हो गई है। मंगलवार को CSIR (वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद) दिल्ली की टीम पुल के स्लैब और स्ट्रक्चर की अंदरूनी जांच में जुटी है।

सेतु निर्माण विभाग खंडवा के एसडीओ गोरेलाल सोलंकी ने बताया कि पुल के स्लैब अंदर से करीब 12 फीट चौड़े हैं, जिनके भीतर जाकर टीम जांच कर रही है। जांच के चलते 4 से 5 दिन तक पुल पर आवागमन बंद रहेगा।

टीम पुल की गुणवत्ता, मजबूती और भार क्षमता का परीक्षण करेगी और स्ट्रक्चर के नमूने लेकर लैब में जांच के लिए भेजेगी। CSIR की फाइनल रिपोर्ट के आधार पर पुल की उपयोगिता और आगे की कार्रवाई तय होगी।

बाहर से देखने पर पुल के जॉइंट में हल्का गैप दिख रहा है, जिसकी वास्तविक स्थिति जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।

Next Post

नैक बाइनरी एक्रीडेशन की दिशा में बीकेएसएन कॉलेज की नई पहल

Tue Oct 6 , 2026
शाजापुर, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बीकेएसएन शासकीय महाविद्यालय में वर्ष 2018 के नैक एक्रीडेशन के बाद पहली बार बाइनरी नैक एक्रीडेशन की नई व्यवस्था के अनुरूप महाविद्यालय में गठित 10 नैक क्लबों की गतिविधियों, कार्यप्रणाली, दायित्वों एवं दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया से सभी संबंधितों को अवगत कराने के उद्देश्य से विशेष […]

You May Like