सीधी ।हिंदू रक्षा मंच जिला सीधी के द्वारा स्थानीय गोपाल दास मंदिर में 12 जनवरी को भगवा यात्रा की तैयारी को लेकर प्रथम बैठक आयोजित की गई।
भगवा यात्रा की रूप रेखा को लेकर बैठक में शामिल हुए सभी हिंदू माताओं बहनों एवं हिंदू भाइयों के सुझाव और विचार भी लिए गये, जिसमें कार्यक्रम का स्वरूप, बैठक व्यवस्था, प्रचार प्रसार, संख्या, साज सज्जा, झांकी, शोभा यात्रा, वेश, भारत माता की आरती एवं अन्य विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें सभी ने अपने अपने सुझाव भी रखे।
प्रभु श्री राम दरबार की दिव्य भव्य चलित झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र होंगी एवं पूज्य स्वामी विवेकानंद व रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमूर्तियों के लिए 500 की संख्या का लक्ष्य रखा गया है। भगवा यात्रा में हिंदू समाज को आमंत्रित करने के लिए कार्यकर्ता घर घर पहुंचेंगे, इन्हीं सब प्रमुख विषयों और तैयारियों को लेकर यह बैठक संपन्न हुई!
बैठक में मुख्य रूप से पुनीतमणि त्रिपाठी, पंचराज वर्मा, उमा शर्मा, राजेंद्र द्विवेदी, नीलेश शुक्ला, मोनू सिंह, विनोद सोनी, जितेंद्र गुप्ता, बिहारी जायसवाल, संतोष विश्वकर्मा, जय प्रकाश यादव, राजेश जायसवाल, तिलक राज साहू, महेश प्रजापति, पियूष खत्री, प्रणव, प्रखर, डॉक्टर वर्षा गौतम, सावित्री पटेल, मधुलता सोनी, विजया श्रीवास्तव, निशा कुशवाहा, अंजू वर्मा, रजनी अवधिया, सोनम सिंह, सरला द्विवेदी, पूनम सिंह, वीणा जायसवाल, चंद्रमुखी सिंह, दीपमाला गुप्ता, सीमा सोनी, कविता भारती, रानू वर्मा, मीरा सिंह, सीता वर्मा, राधिका सोनी, नेहा खत्री, जानकी गुप्ता, शिवांगी सिंह, पूजा सोनी, पुष्पांजलि विश्वकर्मा, अंजली सोनी, संगीता कुशवाहा, संध्या नामदेव, अनुराधा साकेत, आंचल कचेर, शालू विश्वकर्मा, स्नेहा, आकांक्षा, खुशबू, ममता नामदेव, बबली नामदेव, शांति सोनी उपस्थित रही।
बैठक का संचालन एवं भगवा यात्रा की रूपरेखा पर पूरा विषय सुमित जायसवाल ने रखा।
