जीतू पटवारी का ग्वालियर और चंबल अंचल का दौरा आज से, यहीं से करेंगे दिल्ली कूच

ग्वालियर: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी का ग्वालियर और चंबल अंचल का दौरा आज 15 नवंबर और कल 16 नवंबर को निर्धारित है। इसके अतिरिक्त, 25 नवंबर को भी ग्वालियर में कांग्रेस के एक बड़े प्रदर्शन और ‘दिल्ली कूच’ आंदोलन के तहत उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। आज से शुरू दो दिवसीय यात्रा के दौरान वे ग्वालियर के साथ-साथ मुरैना, भिंड और शिवपुरी जिलों के स्थानीय कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा लेंगे।

मध्यप्रदेश कांग्रेस ‘वोट चोरी’ और एसआईआर के मुद्दे पर एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है।इस आंदोलन के तहत 25 नवंबर को प्रदेश भर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता ग्वालियर में एकत्रित होंगे और यहीं से जीतू पटवारी के नेतृत्व में दिल्ली के लिए कूच करेंगे।

Next Post

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी में तैनात सूबेदार मेजर दिलीप पांडेय का निधन

Sun Nov 15 , 2026
सतना भारतीय थलसेना की आर्मी एयर डिफेंस कोर में सेवारत जिले के लाल सूबेदार मेजर दिलीप पांडेय का जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया. शनिवार को उनका पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम चौड़ा पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ […]

You May Like