पटवारी से अभद्रता करने पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज

रीवा:रीवा जिले के गुढ़ तहसील अन्तर्गत उमरिहा हल्का में पदस्थ पटवारी के साथ अभद्रता करने पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया.पटवारी संघ ने गाली गलौज और अभद्रता किये जाने पर हड़ताल की घोषणा कर दी थी. रीवा जिला के गुढ तहसील अंतर्गत उमरिहा हल्का में पदास्त पटवारी श्रीमती अनुपमा मिश्रा को विगत दिनों पूर्व पंचायत भवन उमरिहा में मतदाता सूची सत्यापन कार्य करते वक्त आरोपी बबलू शुक्ला पिता दयाशंकर शुक्ला निवासी उमरिहा द्वारा अभद्रता एवं गाली गलौज की गई थी.

जिसकी लिखित शिकायत गुढ़ थाना में की गई थी और आरोपी द्वारा की गई घटना के विरोध में गुढ तहसील कार्यालय के तहसीलदार अरुण यादव को गुढ़ पटवारी संघ के अध्यक्ष सहित कई पटवारियों ने एकत्र होकर ज्ञापन पत्र सौंपते हुए कलम बंद हड़ताल की घोषणा की थी गुढ पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए ने महिला कर्मचारी के ऊपर अभद्रता करने वाले आरोपी बबलू शुक्ला पिता दयाशंकर शुक्ला निवासी ग्राम धारा 132, 221, 296्र, 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है. जिसकी वजह से क्षेत्रीय किसानों के हितार्थ को ध्यान में रखते हुए पटवारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कलम बंद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की है.

Next Post

महात्मा फूले पर टिप्पणी: फुले ब्रिगेड ने स्वामी आनंद स्वरूप की आईडी बंद करने की मांग की

Sat Dec 6 , 2025
श्योपुर: राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड ने महात्मा ज्योतिबा फूले के खिलाफ स्वामी आनंद स्वरूप द्वारा सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। इसमें स्वामी आनंद स्वरूप के फेसबुक पेज, आईडी को तत्काल बंद करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।जिलाध्यक्ष […]

You May Like