दुधाखेड़ी बायपास पर 6.82 किलो अफीम के साथ दंपती गिरफ्तार

मंदसौर। नशा मुक्ति अभियान के तहत भानपुरा पुलिस ने दुधाखेड़ी माताजी मंदिर के पास बायपास तिराहे पर कार्रवाई करते हुए 6 किलो 82 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। जब्त अफीम की कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने मामले में एक पुरुष और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 12 सितंबर को कार्रवाई की गई। मौके से सत्यनारायण पिता मांगीलाल मीणा (42) और उसकी पत्नी राधाबाई (38), दोनों निवासी ग्राम भदाना, थाना रामपुरा, जिला नीमच को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से अफीम बरामद होने पर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामसनेही मिश्रा एवं एसडीओपी विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विनय बुन्देला और पुलिस टीम ने की।

Next Post

खजराना गणेश मंदिर में स्वर्ण आभूषणों से हुआ गणपति का भव्य श्रृंगार

Sun Sep 13 , 2026
इंदौर। शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणपति बप्पा का स्वर्ण आभूषणों से भव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर भगवान गणेश को हीरे जड़ित नए नेत्र भी अर्पित किए गए। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. अशोक भट्ट ने […]

You May Like