जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत कैमोरी हिरण नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई ।पुलिस के मुताबिक, सकरा निवासी बबलू बर्मन (30) ने का बड़ा भाई पुरुषोत्तम बर्मन (35) सोमवार दोपहर घर से यह कहकर निकला था कि वह मछली पकडऩे जा रहा है। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश में निकले। दोपहर करीब 1 बजे जब छोटा भाई बबलू ढूंढते हुए ग्राम कैमोरी के पास हिरण नदी घाट पहुंचा, तो उसके होश उड़ गए।
पुरुषोत्तम का शव नदी के पानी में उतराता हुआ दिखाई दे रहा था। भाई ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक पुरुषोत्तम बर्मन को अक्सर मिर्गी के दौरे आते थे। आशंका जताई जा रही है कि नदी किनारे मछली पकडऩे के दौरान अचानक मिर्गी का दौरा आने या पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी सांसें थम गईं घटना की सूचना पर तत्काल कटंगी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज क हादसे के सही कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।
