खजराना गणेश मंदिर में स्वर्ण आभूषणों से हुआ गणपति का भव्य श्रृंगार

इंदौर। शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणपति बप्पा का स्वर्ण आभूषणों से भव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर भगवान गणेश को हीरे जड़ित नए नेत्र भी अर्पित किए गए।

मंदिर के मुख्य पुजारी पं. अशोक भट्ट ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गणपति जी का विशेष श्रृंगार किया गया है। श्रृंगार में गणपति जी का स्वर्ण मुकुट, माता जी का मुकुट, शुभ-लाभ के मुकुट, स्वर्ण चंद्रिका और स्वर्ण छत्र सहित अन्य आभूषण शामिल हैं। विशेष श्रृंगार के बाद गणपति बप्पा का स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

गणेश चतुर्थी के अवसर पर खजराना गणेश मंदिर में सवा लाख मोदक का महाभोग लगाया जाएगा। सुबह से ही मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन का क्रम शुरू होगा

Next Post

मौसम बदला तो अस्पतालों में बढ़े वायरल के मरीज

Sun Sep 13 , 2026
देवास। मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर अब लोगों की सेहत के साथ खेतों पर भी दिखाई देने लगा है। पिछले कुछ दिनों से कभी तेज धूप तो कभी बारिश होने से तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बारिश ने जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी […]

You May Like