भिंड में मेहगांव जेल के बाहर फायरिंग

भिंड: मेहगांव उपजेल के बाहर गोलियां चलने से दहशत फैल गई। आरोपी ने जेल प्रहरी को धमकाने के बाद हवा में फायर किए और मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। फायरिंग करने वाला आरोपी गोलू तोमर मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र के मढ़ैला का निवासी है। वह चार पहिया वाहन से उपजेल के बाहर पहुंचा था।

एसडीओपी मेहगांव संजय कोच्छा ने बताया कि जेल प्रहरी आलोक शर्मा और आरोपी गोलू तोमर के परिवार के बीच पुराना विवाद चल रहा है। तीन-चार दिन पहले गोलू के पिता और प्रहरी आलोक शर्मा के बीच गाड़ी को लेकर कहासुनी हुई थी। गोलू ने पहले जेल प्रहरी आलोक शर्मा से मुलाकात की, जहां दोनों के बीच तीखी बहस हुई। प्रहरी ने उसे वहां से जाने को कहा। इसके बाद गोलू थोड़ी दूर गया और अचानक कट्टे से फायर कर दिया। गोली चलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और आरोपी फरार हो गया।

Next Post

दिल्ली MCD उपचुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, 12 में से 6 सीटों पर दर्ज की जीत

Wed Dec 3 , 2025
नई दिल्ली, 03 दिसंबर, 2025: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इन नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 सीटों पर जीत दर्ज की है, जिसमें से तीन पर पार्टी को बंपर जीत मिली। बीजेपी […]

You May Like