
भोपाल। शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है. आरोप ने थाना मिसरोद में वाहन चोरी की वारदात की थी. संदेही की तलाशी लेने पर उसके पास से लोहे की छूरी भी बरामद की गई. आरोपी से पुलिस की पूछताछ भी जारी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को ईदगाह हिल्स में वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को चेकिंग के दौरान रोका गया. आरोपी चिराग पाठक (20) निवासी करोंद से बाइक के दस्तावेज मांगने पर वह पुलिस को गुमराह करने लगा. वाहन संदिग्ध होने से उसमें लिखे चेंचिस नंबर के आधार पर वाहन को चेक करने पर वह मिसरोद इलाके का होना पाया गया.
संदेही से पूछताछ करते हुए पुलिस ने जब उसका बैग चेक किया तो उसमें अवैध रुप से लोहे की धारदार छूरी मिली. आरोपी मौके से भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. आरोपी चिराग पाठक के साथ इस दौरान एक नाबालिग भी था. नाबालिग से भी पुलिस पूछताछ कर रही है.
