स्वास्थ्य बीमा राशि में बढ़ोतरी: पर पत्रकार हितों को लेकर सदैव संवेदनशील हैं मुख्यमंत्री

ग्वालियर :पत्रकार स्वास्थ्य बीमा 2025-2026 राशि शून्य करने की मांग पर भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार पत्रकारों के प्रति सदैव संवेदनशील रही हैं और मुख्यमंत्री इस विषय में भी पत्रकार हित में ही निर्णय लेंगे। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा बर्ष 2025-26 के लिए घोषित की गई पत्रकार स्वास्थ्य बीमा राशि में बड़ी बढ़ोतरी की गई है जिस वजह से प्रदेशभर के पत्रकारों की चिंता बढ़ गई है।

पत्रकार बढ़ाई गई राशि वापस लेने की मांग कर रहे हैं. पत्रकारों का कहना है क़ि मध्यप्रदेश में भी उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर 5 लाख का पत्रकार स्वास्थ्य बीमा निशुल्क किया जाए।इसको लेकर आज भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पत्रकारों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रदेश की मोहन यादव सरकार सदैव पत्रकारों के प्रति संवेदनशील रही है उन्होंने कहा कि बीते वर्ष भी इस विषय में पत्रकार हित में निर्णय लिया था.

इस बार भी जैसे ही यह विषय उनके दृष्टिगत लाया जाएगा मुख्यमंत्री इसमें पत्रकारों के प्रति संवेदन शील निर्णय ही लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने पत्रकारों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों इसी दृष्टि से स्वास्थ्य बीमा की सुविधा प्रदान की है इसमें यदि पत्रकारों को कोई परेशानी आती हैं तो पूरा विश्वास हैं कि पूर्व की तरह उसके प्रति मुख्यमंत्री संवेदनशीलता से निर्णय लेंगे।

Next Post

बदरवास जनपद पंचायत में 14 सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा दिया, अध्यक्ष संकट में

Wed Sep 10 , 2025
शिवपुरी: जिले की बदरवास जनपद पंचायत में जनपद उपाध्यक्ष मोहर सिंह पडेरिया सहित 14 सदस्यों ने सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सभी सदस्यों ने अपना त्यागपत्र कलेक्टर शिवपुरी को सौंपा है। इसी के साथ अध्यक्ष की कुर्सी पर संकट छा गया है।इस्तीफा देने वाले सदस्यों […]

You May Like

मनोरंजन