गेहूंखेड़ा में बने हाट बाजार में हुए गहरे गढ्ढे

भोपाल। कोलार क्षेत्र के गेहूंखेड़ा में बना हाट बाजार अब उपेक्षा का सामना कर रहा है. करीब 3 साल पहले तैयार हुए इस हाट बाजार को कुछ दिनों के लिए चालू रखा गया. जिसके बाद अब यहां पर पुराने ठेले ही खड़े नजर आ रहे है. हाट बाजार की देख रेख न होने के चलते अब यहां पर बडे़-बडे गढ्ढे हो गए हैं. जिसकी मरमरत को लेकर किसी भी तरह का कार्य भी नहीं किया जा रहा है. स्थानीय लोगों का इस पर कहना है कि हाल ही में इस स्थान पर गड्ढे स्वतः से हो गए हैं. जोकि किसी के लिए भी घातक हो सकते हैं क्योंकि फिलहाल इस स्थान पर खुले में घूमने वाले मवेशी भी पहुंचते हैं. इस लापरवाही के चलते जानवर या इंसान घायल हो सकते हैं.

गेहूंखेड़ा हाट बाजार समिति के अध्यक्ष जगदीश साहू ने इस पर जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मिलने पर इस स्थान पर हुए गहरे गड्ढों को भरने का काम जारी हो रहा है. जल्द ही अन्य समस्याओं का निपटारा कराया जाएगा. जिससे कि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े.

 

Next Post

माईनर पैरालायसिस पति पर पत्नी ने किया हमला

Mon Jun 9 , 2025
जबलपुर: रांझी थाना क्षेत्र में माईनर पैरालायसिस पति पर पत्नी ने लोहे के पाईप से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि बाबा राव 58 साल निवासी औघढऩाथ मंदिर के बाजू से रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लाईट का काम करता है, उसके दाहिने हाथ में माईनर पैरालायसिस […]

You May Like