जबलपुर: रांझी थाना क्षेत्र में माईनर पैरालायसिस पति पर पत्नी ने लोहे के पाईप से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि बाबा राव 58 साल निवासी औघढऩाथ मंदिर के बाजू से रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लाईट का काम करता है, उसके दाहिने हाथ में माईनर पैरालायसिस है, इस कारण धीरे धीरे काम करता है।
शाम 4:30 बजे उसकी पत्नी पुष्तकला फूले ने कहा तुम काम नही करते हो, कहकर उसे गालियां देने लगी , उसने पत्नी को गालियां देने से मना किया तो लोहे की पाईप उठाकर दस बारह बार मारी जिससे उसके सिर, चेहरे एवं पीठ मे चोट आई है, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी , इसके पहले भी पत्नी उसके साथ दो बार मारपीट कर चुकी है।
