इंदौर:थाना संयोगितागंज क्षेत्र में शादी में न बुलाने की पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है.संयोगितागंज थाना प्रभारी सतिश पटेल ने बताया कि 57 वर्षीय फरियादिया मधुवाला निवासी पारसी मोहल्ला, छावनी ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ज्योति गर्ग बिना बुलाए उनके घर में घुस आई और पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगी. जब फरियादिया ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने थप्पड़ मारकर उन्हें चोट पहुंचाई और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाप प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Post
प्राथमिक शिक्षकों का निलंबन आदेश निरस्त
Thu Feb 13 , 2025
जबलपुर:हाईकोर्ट के जस्टिस विनय सराफ की एकलपीठ ने याचिकाकर्ताओं का निलंबन आदेश अनुचित पाते हुये निरस्त कर दिया। याचिकाकर्ता छतरपुर निवासी प्राथमिक शिक्षक हरिदत्त शुक्ला व इंद्र गौतम की ओर से दलील दी गई कि 16 अक्टूबर 2019 को याचिकाकर्ताओं को एक शिकायत के आधार पर एक पक्षीय तरीके से […]

You May Like
-
12 months ago
सिंहस्थ पूर्व हो जाए शिप्रा शुद्धिकरण
-
6 months ago
30 लीटर कैरोसिन पकड़ाया
-
5 months ago
संभागायुक्त ने की सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा