डीबी मॉल के बाहर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से यातायात व्यवस्था चरमराई

भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम क्षेत्रों में शामिल डीबी सिटी मॉल अब सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बनता जा रहा है। मॉल के सामने मुख्य सड़क के दोनों ओर अव्यवस्थित तरीके से खड़े किए जा रहे वाहनों के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि यह समस्या खासकर सप्ताहांत और अवकाश के दिनों में और भी गंभीर हो जाती है। कई लोग मॉल की पार्किंग सुविधा का उपयोग करने के बजाय शुल्क बचाने या जल्दीबाज़ी में अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं।

कई बार वाहन इस तरह से पार्क कर दिए जाते हैं कि सड़क का एक बड़ा हिस्सा अवरुद्ध हो जाता है, जिससे वहां से गुजरने वाले अन्य वाहनों के लिए मार्ग अवरुद्ध हो जाता है और जाम की स्थिति बन जाती है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए जरूरी है कि मॉल प्रबंधन अपनी जिम्मेदारी निभाए। मॉल के सामने सड़क पर पार्किंग न हो, इसके लिए सुरक्षा कर्मियों को सख्त निर्देश दिए जाएं। साथ ही मॉल के प्रवेश द्वार पर ‘नो पार्किंग’ के स्पष्ट बोर्ड लगाए जाएं और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।

 

Next Post

हत्या के इरादे से युवक पर चाकू से वार

Mon May 5 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल थाना क्षेत्र में हत्या के इरादे से बदमाश ने एक युवक पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस के मुताबिक अनमोल उर्फ बंटू शर्मा 37 वर्ष निवासी शंकर नगर करमेता ने सूचना दी कि बिल्डिंग वर्क का काम करता है। बीती रात लभग 8-30 बजे अपने घर के […]

You May Like