भिंड: ऊमरी थाना अंतर्गत अकोड़ा गांव निवासी एक 30 साल के युवक ने अपने घर में किचन के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों द्वारा दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार अकोड़ा के वार्ड 5 में रहने वाले धर्मेंद्र जाटव पुत्र रामअवतार अपने घर के किचन में गया और खुद को फांसी लगा ली।
घटना की जानकारी धर्मेंद्र के बेटे हिमांशु को होने पर उसने इसकी सूचना अन्य परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने ऊमरी पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। धर्मेंद्र ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया फिलहाल यह पता नहीं चला है।
