सेवा भारती ने दिशा कोचिंग और बालिका छात्रावास का किया शुभारंभ

ग्वालियर: सेवा भारती महानगर ग्वालियर ने नि:शुल्क दो नवीन प्रकल्प दिशा कोचिंग और सेवा भारती छात्रावास का औपचारिक शुभारंभ कंपू स्थित मातृछाया भवन में किया। दिशा कोचिंग मामा का बाजार स्थित महारुद्र मंडल भवन में तथा बालिका छात्रावास नईसडक़ स्थित सीहोरकर भवन, मदनी की गोट भाऊ साहब का बाजार में संचालित होगी। जो विद्यार्थी परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाएंगे उन्हें 5 हजार, 80 से 90 प्रतिशत तक अंक लाने वालों को 4 हजार एवं 70 से 80 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को तीन हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकृष्ण आश्रम के स्वामी कृष्ण अमृतानंद, मुख्य वक्ता सेवा भारती मध्य क्षेत्र सेवा प्रमुख ओमप्रकाश सिसोदिया रहे। अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग संघचालक प्रहलाद सबनानी ने की। मुख्य वक्ता सिसोदिया ने कहा कि सेवा भारती 1989 से शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक समरसता, स्वावलंबन और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय है।

उन्होंने कहा कि सेवा भारती केवल सेवा कार्यों तक सीमित न रहकर राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। स्वामी कृष्ण अमृतानंद ने कहा कि उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए उत्तम शिक्षा और सुसंस्कार अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, सात्विक जीवनशैली और चरित्र निर्माण एक स्वस्थ समाज की नींव है। सबनानी ने कहा कि हम अपनी नई पीढ़ी को धर्म, मूल्यों और अध्यात्म से जुड़ी शिक्षा दें, ताकि वे सद्मार्ग पर अग्रसर हों, न कि पश्चिमी भौतिकवाद की ओर।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सेवा भारती महानगर अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। तत्पश्चात सेवा भारती दिशा कोचिंग में योगदान देने वाले समयदानी शिक्षकों एवं गुरुओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सेवा भारती महानगर सचिव डॉ. सुरेंद्र प्रधान एवं आभार उपाध्यक्ष विमल आर्य ने व्यक्त किया।

Next Post

नूरानी नगर: सूना घर छोड़ कर नमाज पढ़ने गया परिवार, लाखों की चोरी

Fri Jul 11 , 2025
नूरानी नगर: सूना घर छोड़ कर नमाज पढ़ने गया परिवार, लाखों की चोरी इंदौर:चंदन नगर थाना क्षेत्र के नूरानी नगर में गुरुवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक फर्नीचर व्यापारी के घर पर ताले टूटे और लाखों का माल चोरी हो गया. व्यापारी अपने परिवार के साथ […]

You May Like