नईगढ़ी और मऊगंज के तहसीलदारों को नोटिस

रीवा:कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन द्वारा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर दो तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस दिया है. जारी अलग-अलग नोटिस के अनुसार तहसीलदार नईगढ़ी मणिराज सिंह बागरी को तहसील में 50 दिन से अधिक समय से 267 शिकायतों तथा मार्च माह में दर्ज 301 शिकायतों के लंबित रहने पर नोटिस दिया गया है.

तहसीलदार मऊगंज सौरव मरावी को 50 दिन से अधिक समय की 433 शिकायतों तथा मार्च माह में दर्ज 326 शिकायतों पर कार्यवाही न करने के कारण नोटिस दिया गया है. कलेक्टर ने 10 दिवस में सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण करके प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.

Next Post

भिंड में बस पलटी, एक दर्जन घायल

Sat Apr 12 , 2025
भिंड: भिंड से लहार व अचलपुरा होते हुए जाने वाली यात्री बस आज सुबह जेतपुरा मढी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। एक दर्जन के लगभग लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीक के रौन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like