सीएसआर मद से निगम को दिलाए 5 ट्रेक्टर-ट्रॉली, जिला अस्पताल को मिले विभिन्न उपकरण

ग्वालियर: नगर निगम ग्वालियर को एनटीपीसी की ओर से 50 लाख रुपए की राशि के पाँच ट्रेक्टर-ट्रॉली उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही जिला अस्पताल बिरलानगर में व्यवस्थाओं के लिये 60 लाख रुपए की राशि के विभिन्न उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। सरकार के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों का सहयोग लेकर ग्वालियर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित ग्वालियर बनाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

ऊर्जा मंत्री ने मनोरंजनालय क्लब एवं जिला अस्पताल बिरलानगर में आयोजित कार्यक्रमों में सीएसआर मद से उपलब्ध कराए गए उपकरण एवं नगर निगम के लिये पाँच ट्रेक्टर-ट्रॉलियों का लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह में नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, पार्षद मीरा मानसिंह राजपूत, महेन्द्र आर्य, देवेन्द्र राठौर सहित जनप्रतिनिधि अशोक शर्मा, शैलेन्द्र सिकरवार, योगेन्द्र तोमर, कृष्ण राव दीक्षित, दिनेश सिकरवार उपस्थित रहे।

Next Post

संसद में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर संग्राम, विपक्ष के भारी हंगामे के कारण लोकसभा 12 बजे तक स्थगित, राहुल गांधी को बोलने न देने का लगाया आरोप

Tue Mar 10 , 2026
नई दिल्ली | संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन आज लोकसभा में भारी शोर-शराबा देखने को मिला। कांग्रेस सहित विपक्ष के 118 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने का नोटिस दिया है। विपक्ष का आरोप है कि सदन के नेता […]

You May Like