भोपाल में दीपावली पर झुलसने वालों के लिए खास इंतजाम… जेपी अस्पताल में बनेगा 8 बेड का स्पेशल बर्न यूनिट

भोपाल। दीपावली पर पटाखों की चिंगारी या कार्बाइड गन का धमाका… जरा सी लापरवाही किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। पिछले साल ऐसे कई हादसों में बच्चे और बड़े झुलस गए थे। अबकी बार ऐसे मरीजों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

दरअसल, जेपी अस्पताल प्रबंधन ने इस बार दीपावली से पहले ही आठ बिस्तरों का विशेष बर्न यूनिट तैयार करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अलग वार्ड चिह्नित किया गया है, जहां बर्न ड्रेसिंग किट, जरूरी दवाएं और एंटीबायोटिक उपलब्ध रहेंगी।

सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार जैन के मुताबिक, पिछले साल दीपावली पर कार्बाइड गन और पटाखों से झुलसने के कई मामले सामने आए थे। उस दौरान अलग बर्न यूनिट की कमी महसूस हुई। इसी को देखते हुए इस बार आठ बिस्तरों का विशेष यूनिट तैयार किया जा रहा है, ताकि हादसे की स्थिति में मरीजों को तुरंत और बेहतर इलाज मिल सके।

खास बात यह है कि डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की अलग टीम 24 घंटे तैनात रहेगी, जबकि सर्जरी विभाग के डॉक्टरों को भी अलर्ट पर रखा जाएगा।

यानी इस बार दीपावली पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जेपी अस्पताल पहले से ही तैयारियां कर रहा है।

Next Post

एयर चीफ मार्शल दीक्षित ने संभाली वायुसेना की कमान

Sat Oct 31 , 2026
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (वार्ता) एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने शनिवार को भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की जगह ली है जो 42 साल की सेवा के बाद आज सेवानिवृत्त हो गए। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व […]

You May Like