दो मौतों के बाद जागा प्रशासन,देवास की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए डायवर्जन व्यवस्था 

इंदौर. क्षिप्रा क्षेत्र अंतर्गत अर्जुन बड़ोद में निर्माणाधीन फ्लायओवर के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-52 आगरा-मुंबई पर यातायात प्रभावित हो रहा है, जिसके चलते शुक्रवार को जहां दो लोगों की मौत हो गई थी. इसी को ध्यान में रखते हुए जिला इंदौर ग्रामीण पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी के तहत देवास की ओर जाने वाले भारी और मध्यम वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट कर दिया गया है. ताकि यातायात व्यवस्था बनी रहे और कानून व्यवस्था प्रभावित न हो.

ये हैं डायवर्जन व्यवस्था:

एबी रोड मानपुर थाने से देवास की ओर जाने वाले भारी वाहनों को लेबड़ की ओर डायवर्ट कर दिया है. ये वाहन लेबड़ से बदनावर होते हुए उज्जैन और फिर देवास जा सकेंगे. वहीं पीथमपुर से एबी रोड की ओर आने वाले भारी वाहन चालकों को बेटमा की तरफ डायवर्ट कर दिया है.

चार पहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग:

भोपाल जाने वाले वाहन अब पुराने नेमावर रोड से देवगुराड़िया, डबल चौकी और चापड़ा रोड होते हुए आगे बढ़ सकते हैं. वहीं शिप्रा जाने वाले वाहन डकाचिया और जयपुरिया कॉलेज के पास वाले मार्ग का उपयोग कर सकते हैं.

ये रहेगा प्रतिबंधित मार्ग

मानपुर थाना और किशनगंज थाना की ओर से देवास की ओर जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिए गए है. जिसके चलते अब जिला इंदौर ग्रामीण क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों की अनावश्यक पार्किंग पर भी पूर्णत: प्रतिबंध कर दी गई है. प्रशासन ने समस्त वाहन चालकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि निर्माण कार्य में बाधा न आए और दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आने से पहले भिंड में जोरदार बारिश शुरू

Sat Jun 28 , 2025
भिंड। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आने से पहले भिंड में जोरदार बारिश शुरू हो गई है। झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को गर्मी से मिली राहत मिली है। भिंड जिले में शनिवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाएं चलने लगीं, आसमान […]

You May Like