मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आने से पहले भिंड में जोरदार बारिश शुरू

भिंड। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आने से पहले भिंड में जोरदार बारिश शुरू हो गई है। झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को गर्मी से मिली राहत मिली है।

भिंड जिले में शनिवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाएं चलने लगीं, आसमान में घने बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई।

झमाझम बारिश गरज-चमक के साथ जारी है। तेज हवाएं लगातार चलती रहीं, जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश और हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आई है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि वारिश की वजह से मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम प्रभावित नहीं होगा।

Next Post

शातिर आरोपी को छह महा के लिए किया जिलाबदर

Sat Jun 28 , 2025
इंदौर. आपराधिक गतिविधियों में लिप्त एक शातिर बदमाश को इंदौर पुलिस ने छह माह के लिए जिले की सीमाओं से बाहर कर दिया है. पुलिस कमिश्नर के आदेश पर आरोपी को इंदौर नगरीय और देहात क्षेत्र सहित सीमावर्ती जिलों से भी प्रतिबंधित किया है. थाना एमआईजी क्षेत्र का यह बदमाश […]

You May Like