सिंगरौली में भारी बारिश से परसोना समेत कई गांवों में जलभराव

सिंगरौली :जिले में बीती रात हुई भारी बारिश के चलते देवसर विधानसभा क्षेत्र के परसोना सहित आसपास के कई गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पानी भरने से कई परिवार प्रभावित हुए हैं। शुक्रवार सुबह देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने प्रभावित गांवों और घरों का दौरा कर मौके की स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विधायक ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ विधायक कार्यालय, परसोना में उनके ठहरने और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था कराई। मौके पर तहसीलदार, पटवारी सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों के नुकसान का आकलन शुरू कर आवश्यक कार्रवाई की।

विधायक राजेंद्र मेश्राम ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। शासन-प्रशासन की ओर से नियमानुसार हरसंभव सहायता, आवश्यक सुविधाएं और क्षति का उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और हरसंभव सहयोग करेंगे।

Next Post

MMDR संशोधन विधेयक 2026 से झारखंड के 11 हजार करोड़ के राजस्व पर संकट मंडरा रहा है, सीएम ने पीएम मोदी और राहुल गांधी को पत्र लिखा है

Fri Aug 14 , 2026
रांची,  संसद से पारित MMDR संशोधन विधेयक के प्रावधानों को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरी चिंता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि प्रस्तावित सेक्शन 9D के कारण राज्य के खनिज-आधारित राजस्व और […]

You May Like