एजेंसी-ठेकेदार भुगतान से पहले रॉयल्टी राशि जमा करें : कलेक्टर 

जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति पोर्टल पर दर्ज करने और शिविर में प्राप्त आवेदनों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में पीएम स्‍वनिधि, प्रधानमंत्री जन मन योजना, किसानों की ई-केवायसी, बालिका शौचालय, आंगनवाड़ी रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, डॉग बाइट नियंत्रण, पहली कक्षा प्रवेश उत्सव, वन ग्राम, राजस्व ग्राम, एलपीजी आपूर्ति, बीएलसी विशेष पट्टा अभियान, स्वावलंबी गौशाला व स्वरोजगार योजनाओं पर विशेष चर्चा हुई। इसके अलावा, सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा, जिला स्तरीय समितियों में अशासकीय सदस्य नामांकन, शासकीय व प्राइवेट अस्पतालों में बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन और निर्माण एजेंसी/ठेकेदार भुगतान से पहले रॉयल्टी राशि जमा करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक के अंत में पेंशन कार्यालय ने नवीन पेंशन नियम और राज्य केंद्रीकृत पेंशन प्रोसेसिंग प्रणाली पर विस्तृत प्रस्तुति दी। बैठक में नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

जानी इक्का का भी शव मिला

Mon Mar 16 , 2026
जबलपुर। जमतरा में डूबे दो युवकों के शवों को बरामद कर लिया गया है। नर्मदा के जमतरा घाट में एडबिन जॉर्ज के बाद जानी इक्का का भी शव मिल गया है। पुलिस के अनुसार अनूपपुर के सामतपुर निवासी 20 वर्षीय प्रियांश मिंज ने थाने में सूचना दी थी कि उसका […]

You May Like