जबलपुर: जैसे इन दिनों शहर के अधिकांश इलाकों में कचरा सड़क पर पड़ा हुआ रहता है ठीक उसी की तर्ज पर शहर की सड़कों को आकर्षित दिखाने के लिए लगाए जाने पेवर ब्लॉक कचरे के ढेर जैसे सड़क पर पिछले कई दिनों से पड़े हैं। नया मोहल्ला इलाके की सड़कों पर पड़े इन पेवर ब्लॉकों को देखकर आवाजें उठनीं लगीं हैं कि नगर निगम शहर के गड्ढों को भरना नहीं जानती सिर्फ पेवर ब्लॉक के सहारे ढंकना चाहती है वो भी उदासीनता के साथ।
उधर गंजीपुरा रोड में मौजूद गड्ढे भी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। जानकारों का दो टूक कहना है कि जनता के द्वारा दिए जाने वाले टैक्स की होली नगर निगम दिलेरी से खेल रही है और भोली भाली जनता सिर्फ इसके फेर में पिस रही है।
भ्रष्टाचार की आंच में घिर रहे जिम्मेदार
सवाल ये भी खड़े हो रहे हैं कि क्या नगर निगम के जिम्मेदारों द्वारा कई दिनों से नया मोहल्ला इलाके में कचरे के ढेर के रूप में पड़े पेवर ब्लॉकों को व्यवस्थित नहीं रखना चाहिए। इससे निगम के जिम्मेदार पेवर ब्लॉकों में भ्रष्टाचार की आंच से भी घिरते नजर आ रहे हैं
