
नीमच। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को नीमच में आयोजित कार्यक्रम में 2263 करोड़ रुपए की लागत वाले 98 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न औद्योगिक इकाइयों सहित क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों का रिमोट के माध्यम से भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, औद्योगिक विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कर रही है। नीमच जिले में शुरू हुई ये परियोजनाएं क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति देंगी और स्थानीय स्तर पर विकास के नए आयाम स्थापित करेंगी।
