नयी दिल्ली (वार्ता) सी आई एस एफ और भारतीय वायुसेना ने अपने अपने मैच जीत कर डीएसए प्रीमियर लीग में पूरे अंक अर्जित किए।
नेहरू स्टेडियम मैदान पर खेले गए करीबी मुकाबलों में सी आई एस एफ ने बमुश्किल तरुण संघा को 2-1 से और वायुसेना ने यूनाइटेड भारत को 3-0 से हराया।
वहीं एक अन्य मैच में नेशनल यूनाइटेड एफ सी ने पिछले विजेता गढ़वाल एफ सी को 1-1 की बराबरी पर रोक कर महत्वपूर्ण अंक छीन लिया। सी आई एस एफ के लिए मोहम्मद खालिद और राजदीप ने गोल जमाए। तरुण संघा का गोल ओलेन सिँह ने किया।
गढ़वाल और नेशनल के मध्य खेले गए मैच में नेशनल ने अधिकांश समय दबदबा बनाया। हालांकि 14 वें मिनट में मुस्तफा के गोल से गढ़वाल ने बढ़त बनाई लेकिन नेशनल ने लगातार हमलावार रुख अपनाकर सीमन विश्वास के गोल से बराबरी पाई। वायुसेना की जीत का आकर्षण प्लेयर ऑफ द मैच यश तेओटिया रहा, जिसने दो दर्शनीय गोल जमाए। एक गोल यशराज सिँह ने किया।
