बुधनी नर्मदा ब्रिज पर हादसा: नहाने गए दोस्तों में एक युवक लापता, तलाश जारी

बुधनी। नर्मदा ब्रिज के पास रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने गए छह दोस्तों में से दो युवक अचानक गहरे पानी में चले गए। इस दौरान एक युवक को उसके साथियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि 18 वर्षीय कैलाश पिता सूरज गहरे पानी में डूब गया और देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

जानकारी के अनुसार घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे की है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। थाना प्रभारी संदीप जाट, तहसीलदार ललित सोनी सहित पुलिस बल और गोताखोरों की टीम ने युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बावजूद युवक का पता नहीं चल पाया।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बना रहा। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह दोबारा रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा और युवक की तलाश जारी रहेगी।

Next Post

मॉडल की मौत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, 6 महीने पहले की घटना की पुलिस जांच

Sun May 10 , 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने एक मॉडल की मौत की जांच कर आरोपी कासिम के खिलाफ लापरवाही बरतने का प्रकरण दर्ज किया है. मॉडल रही खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी वर्मा की मौत करीब 6 महीने पहले हुई थी. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच की है. उप […]

You May Like