इटारसी: नर्मदापुरम जिले में तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर ही 8 साल की बच्ची को उड़ा दिया। बच्ची पहले 5 फीट हवा में उछली, फिर 15-20 फीट सड़क पर घसीटती चली गई। कार सवार बच्ची को कुचलकर भाग निकला। मामला इटारसी थाने क्षेत्र के खेड़ा का है। गंभीर रूप से घायल बच्ची का नाम शिवन्या रावत है। हादसे के बाद परिजन घायल शिवन्या को तुरंत इटारसी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल ले गए। डॉक्टर्स ने नाजुक हालत में नर्मदापुरम जिला अस्पताल रेफर किया।
बच्ची को भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया. इसके बाद डॉक्टर्स ने नर्मदापुरम जिला अस्पताल से गंभीर हालत में भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया है। शिवन्या के सिर, चेहरे और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। बच्ची को सांस लेने में भी दिक्कतें आ रही हैं। डॉक्टर्स की निगरानी में इलाज जारी है।
Next Post
ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू गिरफ्तार, सेक्स अपराधी जेफरी एपस्टीन को गोपनीय सरकारी दस्तावेज भेजने का संगीन आरोप, लंदन और नॉरफॉक में पुलिस की छापेमारी
Fri Feb 20 , 2026
नॉरफॉक (वर्जीनिया) | ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू को आधिकारिक पद का दुरुपयोग करने और बेहद संवेदनशील जानकारी लीक करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। टेम्स वैली पुलिस द्वारा गुरुवार को की गई इस कार्रवाई ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। ताजा खुलासों के अनुसार, एंड्रयू पर आरोप […]

You May Like
-
6 months ago
काशी रुद्रास ने कानपुर सुपरस्टार्स को 24 रन से हराया
-
8 months ago
गांजे की तस्करी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार