कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘आशिकी 3’का टीजर रिलीज

मुंबई, 16 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म ‘आशिकी 3’ का टीजर रिलीज हो गया है।

वर्ष 1990 में महेश भट्ट ने राहुल रॉय और अनु अग्रवाल को लेकर सुपरहिट फिल्म आशिकी बनायी थी। वर्ष 2013 में महेश भट्ट ने आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर को लेकर आशिकी 2 बनायी। आशिकी 2 भी सुपरहिट साबित हुयी। अब आशिकी 3 बनायी जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं।

फिल्म ‘आशिकी 3’ का टीजर रिलीज हो गया है,जिसने सोशल मीडिया पर फैंस को उत्साहित कर दिया है।टीजर में कार्तिक के साथ श्रीलीला नजर आ रही है।पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म का हिस्सा तृप्ति डिमरी होंगी। हालांकि टीजर से पता चल रहा है कि आशिकी 3 में श्रीलीला होगी।

फिल्म ‘आशिकी 3’ के टीजर में कार्तिक आर्यन एक अलग ही लुक में दिख रहे हैं।वह एक रॉकस्टार के रूप में दिखे हैं।उनके बाल लंबे है और घनी दाढ़ी है।स्टेज पर वह मुंह में सिगरेट, हाथ में गिटार लिए ‘तू मेरी जिंदगी है’ सॉन्ग गाते दिख रहे हैं।उनकी आंखों में दर्द साफ झलक रहा है। गाने के दौरान उसे श्रीलीला की याद आती है, जिसके साथ रोमांटिक पल बिताते नजर आते हैं।कार्तिक ने सोशल मीडिया पर टीजर को कैप्शन में लिखा, इस दीवाली।

Next Post

अफ्रीकी देशों से 17 अफगान कैदी रिहा

Sun Feb 16 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email काबुल, 16 फरवरी (वार्ता) अफ्रीकी देशों में कैद कुल 17 अफगान कैदियों को मुक्त कर दिया गया है और वे अपनी मातृभूमि अफगानिस्तान लौट आए हैं। विदेश मंत्रालय ने शनिवार देर रात यह जानकारी दी। मंत्रालय के […]

You May Like