दमोह: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला प्रधान सत्र न्यायाधीश सुभाष सोलंकी ने मंडपा धाम में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।
Next Post
इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में भीषण आग, ऊपर फंसे 20 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
Fri Jun 5 , 2026
इंदौर: लसूड़िया इलाके में खालसा चौक के पास शुक्रवार सुबह करीब सवा सात बजे इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम में भीषण आग लग गई. आग लगने से बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले 6 परिवारों के करीब 20 लोग फंस गए. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर […]

You May Like
-
4 months ago
खजराना मंदिर पुजारी परिवार पर बहू ने लगाया आरोप