इंदौर: लसूड़िया इलाके में खालसा चौक के पास शुक्रवार सुबह करीब सवा सात बजे इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम में भीषण आग लग गई. आग लगने से बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले 6 परिवारों के करीब 20 लोग फंस गए. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और पड़ोसियों की मदद से सीढ़ियों और रस्सियों के सहारे सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
फायर ब्रिगेड के एसआई शोभाराम यादव ने बताया कि आग लगने के बाद तेजी से धुआं फैल गया था, जिससे ऊपर रह रहे लोग घिर गए थे. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है और टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
Next Post
अवैध लकड़ी कारोबार पर वन विभाग का शिकंजा: विदिशा रोड पर बिना लाइसेंस चल रही आरा मशीन सील, सामग्री जब्त
Fri Jun 5 , 2026
अशोकनगर:आरा मशीन और अवैध लकड़ी चिरान के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। दरअसल उपवनमंडलाधिकारी आदित्य शांडिल्य के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने शहर के व्यस्तम इलाके विदिशा रोड तारा सदन स्कूल के सामने अवैध रूप से संचालित हो […]

You May Like
-
1 year ago
पिंड भरते हुए एसपी के पास पहुंचा फरियादी
-
12 months ago
ATM बदल कर युवक के खाते से निकाले 30 हजार रूपये