महाबोधि महोत्सव बौद्ध धरोहर की गोद में सांस्कृतिक समागम

सांची:जिले की विश्वप्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची, जो भारत की प्राचीनतम बौद्ध धरोहरों का अमूल्य केंद्र माना जाता है, यहां 29 एवं 30 नवम्बर को दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव आयोजित किया जा रहा है. मप्र शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित यह भव्य आयोजन बुद्ध जम्बूद्वीप पार्क (पुराना विश्राम परिसर) में होगा, जहां विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ सांची की ऐतिहासिक गरिमा में नई आधा भरेंगी.

सांची अपनी 2500 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत, महान स्तूप क्रमांक 1. अशोक कालीन धर्मचक्र और समूची मानव सभ्यता को शांति का संदेश देने वाले अशोक स्तंभ के लिए विश्वभर में जाना जाता है. यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित सांची सदियों से बौद्ध धर्म, करुणा और अहिंसा के उपदेशों की जीवंत प्रतीक रही है. इसी आध्यात्मिक पृष्ठभूमि में आयोजित होने वाला महाबोधि महोत्सव न केवल सांस्कृतिक विविधता का उत्सव है, बल्कि सांची की ऐतिहासिक आत्मा को फिर से अनुभव करने का अवसर भी प्रदान करेगा।
महोत्सव के कार्यक्रमों में पहला दिवस 29 नवम्बर श्रीलंका के लोकनृत्य एवं गीत भोपाल के कलाकारों द्वारा पंचशील की नृत्य गायन प्रस्तुति संघरला बनकर, भोपाल द्वारा बुद्ध नाटिका.द. साथा बैण्ड द्वारा बीड/भक्ति संगीत है. दूसरा दिवस 30 नवम्बर कोश्रीलंका के पारंपरिक लोकनृत्य और गीत. इसके उपरांत अखिल भारतीय कवि
सम्मेलन, जिसमें प्रसिद्ध कवि सूर्यकुमार पाण्डेय (लखनऊ), स्वयं श्रीवास्तव (ऊराय), सुमित मिश्रा (ओरछा), हिमांशी बाबरा, मनु वैशाली (रायबरेली), दीपक शुक्ला (भोपाल), अभिसार शुक्ला (दिग्री) एवं चेतन चर्चित (इंदौर)- अपनी प्रस्तुति देंगे. सांची में आयोजित यह महोत्सव न केवल पर्यटन को नई ऊर्जा देगा बल्कि बौद्ध संस्कृति, कला और साहित्य के प्रति जनसामान्य में नई रुचि भी जागृत करेगा

Next Post

ट्राली पर स्टंट करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रेक्टर जब्त

Sat Nov 22 , 2025
अशोकनगर:देहात थाना पुलिस द्वारा शराब के नशे में नवीन कृषि उपज मण्डी में ट्रैक्टर टोचन कर स्टंट करने वाले युवक को गिरफ्तार करने के साथ उसका ट्रेक्टर जब्त किया है। दरअसल विगत रात्रि में नवीन कृषि उपज मण्डी अशोकनगर में फसल बेंचने के लिये ट्रेक्टर ट्राली से आये किसानों एवं […]

You May Like