अशोकनगर:देहात थाना पुलिस द्वारा शराब के नशे में नवीन कृषि उपज मण्डी में ट्रैक्टर टोचन कर स्टंट करने वाले युवक को गिरफ्तार करने के साथ उसका ट्रेक्टर जब्त किया है। दरअसल विगत रात्रि में नवीन कृषि उपज मण्डी अशोकनगर में फसल बेंचने के लिये ट्रेक्टर ट्राली से आये किसानों एवं आम जनता के द्वारा ट्रेक्टर से स्टंट कर अव्यवस्था फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की शिकायतें लोगों ने की थी। जिसके बाद थाना पुलिस द्वारा स्टंटबाज आसामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुसे गिफ्तार किया है।
दरअसल रात्रि में नवीन कृषि उपज मण्डी अशोकनगर में ट्रेक्टर ट्राली कीकाफी भीड भाड होने से व्यवस्था करने हेतु टीम पहुंची थी, जहां पर एक व्यक्ति शराब के नशे में अपने ट्रेक्टर को तेज गति से चलाकर स्टंटवाजी कर रहा था।
जिसके कारण मंडी मे ट्रेक्टर चालको की भगदड मच गई तभी पुलिस टीम द्वारा ट्रेक्टर चालक अभिषेक कटारिया पुत्र चंद्रभान सिंह कटारिया उम्र 22 साल निवासी बांसखेडी थाना पिपरई को रोककर समझाइस दी, लेकिन वह समझने की जगह आम लोगो से गाली गलौच करने लगा। जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा टीम द्वारा उक्त युवक को गिरफ्तार करते हुए उसका ट्रेक्टर जब्त किया। वहीं पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को मेडिकल कराते हुए उस पर धारा 185,184,132/177 119/177, 130/177(1), 189, 146/196 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
