पवित्र नगरी में 3 दिवसीय ताप्ती महोत्सव 14 से, अरुनिता कांजी वाल देगी प्रस्तुति 

मुलताई। पवित्र नगरी मुलताई में प्रदेश के संस्कृति संचालनालय द्वारा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से टीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार नगर में म 14 से 16 जनवरी तक तीन दिवसीय ‘ताप्ती महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। संस्कृति संचालनालय की ओर से जारी पत्र में बताया पहले दिन 14 जनवरी को अमतधारा ताप्ती नत्य-नाट्य प्रस्तति और भक्ति संगीत का आयोजन होगा। प्रसिद्ध अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी (मुंबई) सूत्रधार के रूप में रहेंगी, जबकि निर्देश उमेश तरकसवार करेंगे। इस दिन सुरभी चतुर्वेदी एवं ग्रुप (राजस्थान) और संजय श्रीवास्तव एवं ग्रुप (भोपाल) अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 80 कलाकार भाग लेंगे।

दूसरे दिन 15 जनवरी को इंडियन आइडल फेम अरुणिता कांजीलाल ग्रुप संगीत की प्रस्तुतियां देंगी

इसमें देवकरण पोरवाल और साथी (देवास) भी अपनी प्रस्तुति देंगे।महोत्सव के अंतिम दिन 16 जनवरी को कवि सम्मेलन और मालवी लोक गायन का आयोजन किया जाएगा। कवि सम्मेलन मे प्रख्यात कवि जानी बैरागी, भुवन मोहिनी, वृद्धा शौर्य, अमन अक्षर, दीपक शुक्ला और पंकज दीक्षित अपनी प्रस्तुति देंगे।

Next Post

भक्ति के सैलाब के साथ निकली लोधीखेड़ा से जामसांवली पदयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

Sat Jan 3 , 2026
सौसर। क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नववर्ष के पहले शनिवार को लोधीखेड़ा से सुप्रसिद्ध चमत्कारिक हनुमान मंदिर जामसांवली तक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित इस यात्रा में भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसमें हजारों की संख्या […]

You May Like

Play sound