
इंदौर। शहर के गांधी नगर में जेएनयूआरएम के तहत कमजोर आय वर्ग इमारत में घटिया निर्माण का मामला सामने आया है। गांधी नगर क्षेत्र की उक्त इमारत में एक रहवासी के कमरे का कुछ हिस्सा धंस गया। इस कारण रहवासियों के बीच अफरा तफरी का माहौल बन गया। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में जवाहरलाल नेहरू शहरी गरीबी मिशन के तहत कमजोर आय वर्ग के लोगों के लिए बड़ी संख्या में नगर निगम ने फ्लैट बनाए थे। उक्त इमारतों में हरसिद्धि चौराहे के पास स्थित शेखर नगर बस्ती के लोगों को फ्लैट आवंटित किए थे। आज उन्हीं इमारतों के डी ब्लॉक वाली इमारत में एक रहवासी के कमरे की टाइल्स टूट गई और गहरा गड्ढा हो गया। उक्त डी ब्लॉक की इमारत में गड्ढा होने के बाद एक बार फिर नगर निगम द्वारा निर्मित कमजोर आय वर्ग की बिल्डिंग में घटिया निर्माण का मामला उजागर हो गया है। उक्त इमारत को बने ज्यादा समय नहीं हुआ है।
बताया जा रहा है कि जिस समय जेएनयूआरएम के तहत गरीबी आवास योजना के प्रभारी डी आर लोधी हुआ करते थे, जो सेवानिवृत्त हो चुके है।नगर निगम जनकार्य प्रभारी राजेन्द्र राठौर ने कहा कि नगद निगम द्वारा निर्मित बिल्डिंग है। आईडीए ने नहीं बनाई हैं। मैंने तुरत झोनल अधिकारी को निर्देश दिए है कि रहवासी फ्लैट में मरम्मत करने का कार्य करे। साथ ही महापौर के बाहर से आने के बाद शहर में नगर निगम द्वारा निर्मित बिल्डिंग में रिपेयर का प्रस्ताव एमआईसी में पास बनाकर सभी इमारतों में मरम्मत की जाएगी।
