माघी पूर्णिमा के बाद घटी कुंभ यात्रियो की भीड़
रीवा:महाकुंभ प्रयाग में धीरे-धीरे माघी पूर्णिमा के बाद तीर्थ यात्रियो की भीड़ घटने लगी है. वही नेशनल हाइवे 30 में भी यातायात का दबाव कम हुआ है. रीवा-प्रयागराज चाकघाट बार्डर में गुरूवार को यातायात सामान्य रहा. हालाकि जगह-जगह व्यवस्थाओ को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे.गौरतलब है कि माघी पूर्णिमा के दिन हाइवे में वाहनो का दबाव ज्यादा रहा. हालाकि जाम की स्थित कही नही निर्मित हुई और अब स्थित पूरी तरह से सामान्य हो गई है.
प्रयागराज जाने वाले वाहनो की संख्या घटने लगी है और प्रयागराज कुंभ में भी तीर्थ यात्रियो की भीड़ कम हुई है. जिसका असर अब सडक़ो पर देखने को मिल रहा है. 26 फरवरी तक महाकुंभ चलेगा, यात्रियो का आना-जाना लगा रहेगा. लेकिन माघी पूर्णिमा के बाद तीर्थ यात्रियो की भीड़ घटने लगी है. गुरूवार को दिन भर बार्डर पर यातायात सामान्य रहा, कही वाहनो की भीड़ नही रही. सामान्य रूप से वाहन प्रयागराज आ जा रहे थे, धीरे-धीरे स्थित और सामान्य होती चली जायेगी.
उम्मीद है कि अंतिम शाही स्नान महाशिवरात्रि को तीर्थ यात्रियो की संख्या बढ़ सकती है. किसी तरह की दिक्कत तीर्थ यात्रियो को न हो, इसके लिये पुलिस सभी जगह हाइवे में तैनात है. राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में वाहनो का आना जाना लगा हुआ है पर पहले जैसी भीड़ नही है और न ही कही जाम की स्थित है. कुंभ प्रयागराज में धीरे-धीरे भीड़ घट रही है, वाहनो की संख्या लगातार कम होती जा रही है. जिसके कारण बार्डर पर वाहनो को नही रोका जा रहा है. बराबर वाहन प्रयागराज पहुंच रहे है. चाकघाट बार्डर पर यातायात पूरी तरह से सामान्य रहा. इसी के साथ अन्य मार्गो में भी यातायात का दबाव बेहद कम हुआ है.
