कान्हा टाइगर रिजर्व के कोर जोन में गढ़ी-चिल्पी् मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित

बालाघाट,जिले में 02 जुलाई को हुई लगातार बारिश के कारण कान्हा टाइगर रिजर्व के कोर जोन अंतर्गत गढ़ी-चिल्पी राज्य राजमार्ग पर स्थित एक पुरानी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इस मार्ग पर चार पहिया वाहनों के आवागमन पर आगामी आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया है।

बैहर के एसडीएम श्री अर्पित गुप्ता ने बताया कि गढ़ी-चिल्पी राज्य राजमार्ग के किलोमीटर 14 पर, टोपला के आगे एवं कुरकुटी बैरियर के पहले स्थित पुरानी पुलिया वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। संभावित दुर्घटनाओं से बचाव के लिए तत्काल प्रभाव से इस मार्ग से सभी चार पहिया वाहनों का आवागमन रोक दिया गया हैं। नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा की दृष्टि से इस मार्ग का उपयोग न करें तथा वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। संबंधित एजेंसी एमपीआरडीसी द्वारा क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत का कार्य शीघ्र कराया जाएगा। पुलिया की मरम्मत पूर्ण होने के बाद मार्ग पर यातायात पुनः प्रारंभ किए जाने की सूचना अलग से जारी की जाएगी।

Next Post

बाढ़ के बीच देवदूत बनी हाकफोर्स, पुलिस एसडीआरएफ की टीम

Fri Jul 3 , 2026
बालाघाट, जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच जिला प्रशासन की तत्पपरता से किरनापुर तहसील में पुलिस, एसडीआरएफ और हॉक फोर्स की मुस्तैदी ने एक बड़ा हादसा टाल दिया। देव नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से दूसरी ओर फंसे 16 ग्रामीणों को संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सकुशल सुरक्षित स्थान […]

You May Like