अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर निषेधाज्ञा लागू

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर निषेधाज्ञा लागू

वाशिंगटन, 11 जून (वार्ता) अमेरिका लॉस एंजिल्स में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन के छापे को लेकर जारी हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर यहां के कुछ हिस्सों में निषेधाया लागू कर दी गयी है।

लॉस एंजिलिस की मेयर कैरन बैस ने मंगलवार शाम इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि लॉस एंजिलिस के डाउनटाउन (पुराने शहर) के कुछ हिस्सों में मंगलवार रात आठ बजे से बुधवार छह बजे तक (स्थानीय समयानुसार) निषेधाया लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि निषेधाज्ञा लगभग एक वर्ग मील के क्षेत्र को कवर करेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार रात डाउनटाउन में हुई लूटपाट और बर्बरता को देखते हुए सीमित निषेधाज्ञा लागू की है।

लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग के अनुसार निषेधाज्ञा से निर्दिष्ट क्षेत्र के निवासियों, बेघर व्यक्तियों, मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों और सार्वजनिक सुरक्षा या आपातकालीन अधिकारियों को छूट दी गयी है।

गौरतलब है कि ट्रम्प प्रशासन की आव्रजन नीति के खिलाफ यहां पिछले पांच दिनों से हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

Next Post

PM से मिलने वाले मंत्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य 

Wed Jun 11 , 2025
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के मामलों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले मंत्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट को अनिवार्य कर दिया है। हालाँकि सरकार की ओर से अब तक इस बारे में कोई अधिकृत बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्र इस आशय […]

You May Like