अवैध परिवहन के खिलाफ 5 मालवाहक व 8 ऑटो जप्त

सिंगरौली : जिले में आज शनिवार को अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग और पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चार विभागों की संयुक्त टीम ने व्यापक अभियान चलाया।हाल ही में आयोजित टाइमलाइन समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट किया था कि अवैध खनिज परिवहन, बिना तिरपाल फ्लाई ऐश व कोयले का परिवहन तथा यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। इसी के तहत खनिज, परिवहन, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मोरवा, शुक्ला मोड़, एनटीपीसी गेट और कांटा मोड़ क्षेत्र में सघन जांच की।

अभियान के दौरान बिना वैध दस्तावेज संचालित वाहनों, सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों तथा खुले में फ्लाई ऐश और कोयले का परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पांच मालवाहक वाहनों को जप्त कर मुरवा थाना परिसर में खड़ा कराया गया, जबकि आठ ऑटो भी जप्त कर विंध्यनगर थाना में सुरक्षित रखे गए। टीम ने वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की। प्रशासन ने बिना तिरपाल फ्लाई ऐश और कोयले का परिवहन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम और पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Post

प्रयाग पथ की सड़क बनी मुसीबत,कचरा वाहन भी कीचड़ में फंसा

Sun Jul 26 , 2026
सिंगरौली:नपानि के वार्ड क्रमांक 40 स्थित प्रयाग पथ की सड़क बदहाल होने से स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है।हाल ही में लगी नगर निगम का कचरा संग्रहण वाहन […]

You May Like