कभी ‘रोती’ थीं जेमिमा रोड्रिग्स, अब बनीं टीम इंडिया की नायिका: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 127 रन बनाकर विश्व कप 2025 के फाइनल में पहुँचाया

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर 2025 : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारत को जीत दिलाने में युवा बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स का अहम योगदान रहा। जेमिमा ने 134 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 127 रन की नाबाद पारी खेली और भारत को ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को मात देकर विश्व कप 2025 के फाइनल में पहुँचाया। फाइनल में भारत का मुकाबला 2 नवंबर को साउथ अफ्रीका से होगा। जिस खिलाड़ी को कभी विश्व कप 2022 की टीम में शामिल तक नहीं किया गया था, वही खिलाड़ी अब 2025 विश्व कप में ‘नायिका’ बनकर उभरी है।

भारत को मैच जिताने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स मैदान पर अपने आँसू नहीं रोक सकीं। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जेमिमा ने भावुक होकर बताया कि जब उन्हें विश्व कप 2022 में मौका नहीं दिया गया था, तो वह रात-रातभर रोती थीं। हालांकि, ब्रेक लेने के बाद उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा मैदान पर उतरीं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ और मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर सहित कई दिग्गजों ने जेमिमा की ‘यादगार पारी’, सहज क्रिकेट और हार न मानने वाले जज्बे की जमकर तारीफ की है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भारतीय महिला टीम को बधाई देते हुए इसे भारतीय क्रिकेट के लिए ‘गौरव का क्षण’ बताया। उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स के शानदार शतक और कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार नेतृत्व क्षमता की सराहना की। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने भी जेमिमा की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने श्रेष्ठता, संयम और विशुद्ध मुंबईकर के जज्बे का प्रदर्शन किया, जिसने विश्व मंच पर भारत का नेतृत्व किया।

Next Post

युवराज सिंह IPL में बन सकते हैं LSG के हेड कोच: फ्रेंचाइजी को भारतीय कोच की तलाश; विश्व कप विजेता ऑलराउंडर का नाम सूची में सबसे आगे

Fri Oct 31 , 2025
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर 2025 : टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर और विश्व कप 2011 के ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे युवराज सिंह अब क्रिकेट की दुनिया में एक नई भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल 2026 सीजन में युवराज सिंह लखनऊ सुपर जायंट्स […]

You May Like