युवराज सिंह IPL में बन सकते हैं LSG के हेड कोच: फ्रेंचाइजी को भारतीय कोच की तलाश; विश्व कप विजेता ऑलराउंडर का नाम सूची में सबसे आगे

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर 2025 : टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर और विश्व कप 2011 के ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे युवराज सिंह अब क्रिकेट की दुनिया में एक नई भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल 2026 सीजन में युवराज सिंह लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के हेड कोच बन सकते हैं। फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका भारतीय कोच की तलाश में हैं, और युवराज का नाम इस सूची में सबसे आगे बताया जा रहा है। एलएसजी, जो आईपीएल 2022 में शामिल हुई थी, अभी तक अपने पहले खिताब की तलाश में है।

भले ही युवराज सिंह ने अभी तक किसी टीम के साथ बतौर कोच काम नहीं किया है, लेकिन उनका क्रिकेट अनुभव बेमिसाल रहा है। उन्होंने शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह जैसे कई युवा खिलाड़ियों को अपने अंडर ट्रेनिंग दी है, जिन्होंने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। युवराज की कोचिंग शैली में आत्मविश्वास, आक्रामकता और खेल के प्रति जुनून झलकता है, जो आज के क्रिकेट में सफलता की कुंजी माने जाते हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब युवराज सिंह का नाम किसी आईपीएल टीम की कोचिंग से जोड़ा गया हो। इससे पहले खबरें आई थीं कि गुजरात टाइटंस उन्हें आशीष नेहरा की जगह लाने पर विचार कर रही थी, वहीं दिल्ली कैपिटल्स में भी रिकी पोंटिंग की जगह पर युवराज का नाम चर्चा में आया था। युवराज सिंह का आईपीएल करियर भी काफी समृद्ध रहा है; उन्होंने अपने करियर में छह अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के लिए खेला है और 132 मैचों में 2750 रन बनाने के साथ-साथ 36 विकेट भी झटके हैं।

Next Post

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम डॉ. यादव ने सुना पीएम का संदेश, कार्यकर्ताओं से एकता और समर्पण का आह्वान

Fri Oct 31 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।