रेलवे मजदूर संघ के कार्यक्रम में रैंप वॉक, कविता और संगीत से महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा

भोपाल। महामंत्री अशोक शर्मा के नेतृत्व में वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की प्रशासनिक शाखा, भोपाल ने शुक्रवार को सामुदायिक भवन, हबीबगंज रेलवे कॉलोनी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी विजय सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ मंडल वित्त अधिकारी जानवी तिवारी ने शिरकत की। कार्यक्रम में मंडल कार्यालय, कार्मिक, इंजीनियरिंग, वित्त विभाग, आरपीएफ, वाणिज्य विभाग सहित सभी विभागों से कुल मिलाकर लगभग दो सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

महिलाओं ने रैंप वॉक, मॉडलिंग, कविता वाचन, संगीत, महिला गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को मजदूर संघ की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी उपस्थित महिलाओं को संघ की ओर से भोजन एवं उपहार की व्यवस्था भी की गई।

कार्यक्रम में संयुक्त महामंत्री एम.एस. पूरी, मंडल सचिव कमलेश परिहार, प्रशासनिक शाखा सचिव संजय कटारे, प्रशासनिक शाखा अध्यक्ष राजीव रंजन, कार्यकारी मंडल अध्यक्ष नितिन परमार, अजय सेन , दीपक कुमार सोनी, दिनेश वर्मा, मो. इरफान आदि ने भी भाग लिया। पुष्पलता पाठक ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया। मुख्य शाखा सचिव अनिरुद्ध सोनी ने सहयोगी शाखा के रूप में कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली यह आयोजन महामंत्री अशोक शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Next Post

धुएं से भर गया बैंक,1 घंटे में आग पर पाया काबू, कैश काउंटर और कंप्यूटर जले

Fri Mar 13 , 2026
रतलाम। इंडियन बैंक की पैलेस रोड क्षेत्र स्थित शाखा में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। आग से धूआं उठता देखा तो हडक़ंप मच गया। आग इतनी फैल चुकी थी कि आग धुएं से पूरा बैंक परिसर भर गया था और आग से बैंक के कुछ कंप्यूटर और कैश काउंटर […]

You May Like